फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment on government property destroyed by the municipality

सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को पालिका ने किया ध्वस्त

Wed, 08 Jan 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on government property destroyed by the municipality
चकराता क्षेत्र में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : VIKAS NAGAR
खुद को पालिका के पूर्व कर्मचारी का परिजन बताने वाले एक व्यक्ति ने विकासनगर स्थित बस अड्डे के समीप निष्प्रोज्य हो चुके पालिका के सार्वजनिक शौचालय को ध्वस्त करके भवन निर्माण शुरू कर दिया। मंगलवार को पालिका प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली। जिसके बाद नपा प्रशासन ने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं पालिका की बिना अनुमति के शौचालय को तोड़े जाने से पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि उक्त शौचालय को करीब 15 दिन पूर्व ही ध्वस्त किया जा चुका है। बावजूद पालिका प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले की जांच के लिए दो सदस्य कमेटी बैठा दी गई है। मालूम हो कि पालिका प्रशासन ने पूर्व में बस अड्डे के समीप रिक्त भूमि पर एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया था। इस शौचालय के निष्प्रोज्य होने पर यहां पर पार्किंग स्थल प्रस्तावित है। जिसका निर्माण कार्य भविष्य में किया जाना है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed