{"_id":"65a6e8038c347458830cd21a","slug":"encroachers-running-away-after-seeing-the-action-captured-again-as-soon-as-the-team-leaves-dehradun-news-c-5-1-drn1030-330173-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार्रवाई देख भाग रहे अतिक्रमणकारी, टीम जाते ही फिर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार्रवाई देख भाग रहे अतिक्रमणकारी, टीम जाते ही फिर कब्जा
विज्ञापन
I
II- आराघर से नेहरू कॉलोनी, धर्मपुर, सहस्त्रधारा आदि स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
I
I
I
Iमुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और आरटीओ की टीमें सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं। कार्रवाई देखते ही अतिक्रमणकारी फुटपाथ छोड़कर भाग जा रहे हैं। इसके बाद टीमों के वहां से जाते ही फिर रेहड़ी-ठेली और दुकानों के सामान रख लेते हैं।
I
I
I
Iमंगलवार को आराघर से नेहरू काॅलोनी, धर्मपुर, सहस्त्रधारा रोड, आईटी पार्क, जीएमएस रोड, चकराता रोड-बल्लूपुर, जीएमएस रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई होती देख जिन स्थायी दुकानदारों ने दुकानें सड़क किनारे लगा रखीं उन्होंने तुरंत सामान हटाने शुरू कर दिए। उनके अलावा, रेहड़ी-ठेली वालों ने भी अपनी ठेलियां हटा लीं। टीम के जाते ही कई ठेली और अस्थायी दुकानदार फिर से फुटपाथ पर काबिज हो गए। वहीं, दुकानदारों ने भी दुकानें आगे बढ़ा लीं।
I
Iइस दौरान नगर निगम ने 93 चालान करते हुए 84,800 रुपये, पुलिस ने लगभग 61 चालान करते हुए 29,750 रुपये और आरटीओ ने लगभग 26 चालान करते हुए 13,000 रुपये जुर्माना वसूला। जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाते हुए फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें। किसी भी दशा में दोबारा अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियां संचालित न होने दें।I