{"_id":"637886984d1ab74ad93d40db","slug":"encounter-between-police-miscreants-in-haridwar-bahadrabad-second-accused-arrested-uttarakhad-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांस्टेबल की आंख फोड़ने वाला मुठभेड़ में दबोचा, फरार दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांस्टेबल की आंख फोड़ने वाला मुठभेड़ में दबोचा, फरार दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Sat, 19 Nov 2022 01:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
मुठभेड़ शुक्रवार सुबह 8:30 बजे हुई जब पथरी रोह पुल के पास गश्त के दौरान चेतक पुलिसकर्मियों ने पैदल आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। दोनों ने पुलिस को देखते ही हवाई फायरिंग कर दी और नहर पटरी की तरफ भाग निकले। एक बदमाश तो धरा गया, लेकिन दूसरा फरार हो गया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग पांच महीने पहले गुलेल से पुलिस कांस्टेबल की आंख फोड़ने का आरोपी और 50 हजार के ईनामी बदमाश देवराज को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दूसरा बदमाश सिद्धार्थ चौहान निवासी सिंघाडी थाना गुनाहा जिला मध्य प्रदेश मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ शुक्रवार सुबह 8:30 बजे हुई जब पथरी रोह पुल के पास गश्त के दौरान चेतक पुलिसकर्मियों ने पैदल आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
दोनों ने पुलिस को देखते ही हवाई फायरिंग कर दी और नहर पटरी की तरफ भाग निकले। चेतक कर्मियों की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ ही देर में दोनों बदमाशों को घेर लिया गया। झाड़ियों के बीच पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो बदमाश ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के दाएं पैर में दो गोलियां लगी।
विज्ञापन
घायल होने के बाद भी बदमाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश की पहचान 25 मई को शिवालिक नगर में गुलेल मारकर कांस्टेबल की आंख फोड़ने वाला मुख्य आरोपी 50 हजार का ईनामी देवराज निवासी मोहल्ला नीलगंगा निकट चुमचुम बाबा की दरगाह उज्जैन मध्य प्रदेश निकला।
ये भी पढ़ें...Accident In Uttarakhand : यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, खाई में कार गिरने से पांच लोगों की मौत
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहीं दूसरी ओर कांबिंग कर फरार बदमाश की तलाश शुरू की गई। शहर से लेकर देहात तक नाकाबंदी कर दिनभर चेकिंग की गई मगर आरोपी पकड़ में नहीं आया। आज सुबह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।