फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Yamunotri Highway after car fell into ditch people died Uttarakhand news in hindi

Accident In Uttarakhand : यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, खाई में कार गिरने से पांच लोगों की मौत

Sat, 19 Nov 2022 07:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Nov 2022 07:11 PM IST
सार

शुक्रवार शाम को उत्तराखंड चमोली में हुए हादसे के बाद शनिवार को फिर सुबह एक और हादसे की खबर सामने आ गई। यमुनोत्री हाईवे पर एक कार खाई में गिर गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Accident on Yamunotri Highway after car fell into ditch people died Uttarakhand news in hindi
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident: खाई से निकाले गए शव, सड़क पर लगे लाशों के ढेर, मंजर देख हर किसी के निकले आंसू, तस्वीरें

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed