फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encore also came in Uttarakhand, now candidates will do online nomination Read All Updates in hindi

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में भी आया एनकोर, अब प्रत्याशी करेंगे ऑनलाइन नामांकन, ये सुविधाएं मिलेंगी

Wed, 06 Mar 2024 12:35 PM IST
रेनू सकलानी अश्वनी त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

एनकोर नया चुनावी ब्रह्मास्त्र बनेगा। प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन करेंगे। प्रत्याशी बगैर शक्ति प्रदर्शन के नामांकन दाखिल करना चाहेंगे वो एनकोर का प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
Encore also came in Uttarakhand, now candidates will do online nomination Read All Updates in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुए प्रयोग के बाद अब देहरादून में भी निर्वाचन आयोग ने कई चुनावी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी हैं। निर्वाचन आयोग टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा में प्रत्याशियों को आनलाइन नामांकन की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए आयोग एनकोर साफ्टवेयर लेकर आया है।

विज्ञापन


इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट (एनकोर) से प्रत्याशी आनलाइन चुनावी नामांकन भर सकेंगे। इसके लिए प्रत्याशी को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठकर ही प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर पाएंगे। आनलाइन जमा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित कराने के लिए किसी एक दिन प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होना होगा, हालांकि उम्मीदवार पुरानी व्यवस्था से भी पेपर पर अपना नामांकन पहले की तरह कर सकेंगे।

विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन के कर सकेंगे नामांकन
भारत निर्वाचन आयोग लगातार ऑनलाइन मोड की ओर बढ़ रहा है। चुनाव को पेपरलेस बनाने की कवायद के तहत यह प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें एनकोर साफ्टवेयर ब्रह्मास्त्र बनकर आया है। इस बार के चुनाव में एनकोर के जरिये कई चुनावी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी सुविधा प्रत्याशियों के नामांकन की है। पहले प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में लोगों का जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंचते थे, लेकिन आने वाले समय में यह बीते दिनों की बात हो जाएगी। इसकी शुरूआत इस चुनाव से हो गई है, जो प्रत्याशी बगैर शक्ति प्रदर्शन के नामांकन दाखिल करना चाहेंगे वो एनकोर का प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनकोर को पूरे चुनाव प्रबंधन के लिए डिजाइन किया

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि एनकोर को सभी उम्मीदवारों की सुविधा और चुनाव प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया है। एनकोर का पूरा नाम इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट है। इसके जरिये प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। वहीं निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच, शपथ पत्र, मतदाता संख्या, मतगणना, चुनाव परिणाम और डेटा प्रबंधन प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। नामांकन, हलफनामे, गिनती, परिणाम और डेटा प्रबंधन की प्रक्रिया में भी यह मददगार बनेगा। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन दाखिल किए गए नामांकन की जांच भी इससे की जा सकेगी।

आयोजनों के लिए मिलेगी ऑनलाइन एनओसी

रैलियों का अन्य कार्यक्रमों के लिए एनकोर बड़ा मददगार साबित होगा। किसी भी आयोजन की अनुमति लेने के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों को भटकना नहीं होगा। अग्निशमन, शिक्षा, पुलिस, पर्यावरण, सीपीडब्ल्यूडी समेत सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र एक साथ एनकोर पर मिल सकेेगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  अयोध्या सहित चार शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, शेड्यूल और किराया तय

एनकोर पर उपलब्ध सुविधाएं

-उम्मीदवार कर सकेंगे आनलाइन नामांकन

-नामांकन और शपथ पत्र प्रक्रिया का डिजिटलीकरण-मतदाता और मतदान प्रक्रिया की ट्रैकिंग

-चुनाव में मतदान प्रतिशत पर नजर

-मतगणना की रिपोर्ट तैयार करना

-नामांकन की ऑनलाइन जांच

-नामांकनों का सत्यापन करना और उन्हें स्वीकृत या अस्वीकृत करना

-चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed