फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees should be given Rs 800 per day, employees should be increased

Dehradun News: कर्मचारियों को दिए जाएं 800 रुपये प्रतिदिन, बढ़ाए जाएं कर्मचारी

Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Employees should be given Rs 800 per day, employees should be increased
देहरादून। भाजपा पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर मिला। पार्षदों ने गत नगर निगम बोर्ड बैठक में लिए गए जनहित के फैसलों के संबंध में बात की।
विज्ञापन

पार्षद अमिता सिंह ने कहा कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में 715 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, सफाई कर्मचारियों के दैनिक मानदेय को 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन किए जाने और पार्षदों के भत्ते के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बावजूद अधिकारियों की उदासीनता के कारण इन निर्णयों को लागू नहीं किया गया है। जबकि बोर्ड बैठक में यह स्पष्ट रूप से तय किया गया था कि नगर निगम स्वयं अपने संसाधनों से इन प्रस्तावों का वित्तीय भार वहन करेगा।
विज्ञापन

पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि अब इन प्रस्तावों को शासन को भेजने की बात कही जा रही है, जबकि बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि इन प्रस्तावों को शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी और नगर निगम अपने स्तर पर इन्हें लागू करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से पारित प्रस्तावों का सम्मान करते हुए उन्हें शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए ताकि सफाई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को उनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस विषय में नगर निगम अधिकारियों से वार्ता कर नियमानुसार शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड के निर्णयों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर रमेश गौड़, पुष्कर सिंह चौहान, रेनू, योगेश घाघट और रजनी देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed