फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees returned to work in Vikasnagar on the assurance of Tehsil Administration and Labor Department

Dehradun News: विकासनगर में तहसील प्रशासन और श्रम विभाग के आश्वासन पर काम पर लौटे कर्मचारी

Fri, 10 May 2024 05:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Employees returned to work in Vikasnagar on the assurance of Tehsil Administration and Labor Department
लखवाड़ बांध परियोजना स्थल में कार्यरत निजी कंपनी के कर्मचारियों ने तहसील प्रशासन और श्रम विभाग के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन से धरने में बैठे थे।
विज्ञापन


लखवाड़ बांध परियोजना के तहत कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टुब्रो कंपनी में अपेक्स इंफ्रा कर्मचारी कंपनी के कर्मी कार्य कर रहे हैं। वे लार्सन एंड टुब्रो कंपनी से नौ सूत्री मांगों को लेकर आठ मई को धरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि उनको सर्दी के लिए गर्म कपड़े, बांध स्थल पर बनाई गई कॉलोनी में कमरों में फर्श, मैट, भोजन के लिए मेस, मेडिकल और ईएसआईसी की सुविधा दी जाए। कर्मचारी डस्ट, विंटर, हिल अलाउंस, वर्ष में निर्धारित अवकाश, प्रत्येक माह सात तारीख को वेतन आदि सुविधा की मांग कर रहे हैं। तहसीलदार ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को कार्यदायी संस्था ने पूरा करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने धरना वापस लेकर कार्य शुरू कर दिया है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अनिल कुकरेती, उप निरीक्षक मीनाक्षी शाह, कर्मचारियों के प्रतिनिधि प्रदीप सिंह भंडारी, अरविंद पुंडीर, सुरेंद्र तोमर, रमेश रावत आदि की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed