फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees of insurance companies on strike

हड़ताल पर रहे बीमा कंपनियों के कर्मचारी

Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Employees of insurance companies on strike
विभिन्न मांगों को लेकर एस्ले हॉल चौक के समीप प्रदर्शन करते इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
सार्वजनिक क्षेत्र के चार साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण वाले फैसले से गुस्साए इन बीमा कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यह सभी कंपनियां बीमा प्रीमियम संग्रह और दावा निपटान में नंबर वन स्थान पर हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते चारों बीमा कंपनियों में लोगों से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

बुधवार को चारों कंपनियों की संघर्ष समिति के आह्वान में सभी अधिकारी व कर्मचारी एस्लेहाल स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। जहां नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के चारों साधारण बीमा कंपनियों को बेचना चाहती है। नेंरद्र दत्त, विजय सिंह कुंवर, नितिन कुमार और दीपक सिंह ने कहा कि इस तरह के फैसले लेकर सरकार निजीकरण को बढ़ावा देना चाहती है। जिन नीतियों पर सरकार चल रही है, उससे भविष्य में सांस लेने के भी पहले दाम चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि साधारण बीमा क्षेत्र में निजीकरण होगा तो आमजन को बीमा पॉलिसियां महंगी मिलेगी। प्रदर्शन करने वालों में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed