फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees in this government department will be sorted out

इस सरकारी विभाग में कर्मियों की होगी छंटनी, पीछे है ये बड़ी वजह

Wed, 16 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Employees in this government department will be sorted out
retirement

पेयजल निगम ने 50 साल से अधिक उम्र के फील्ड कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया है। इस आशय के आदेश जलनिगम के उत्तराखंड के सभी अधिशासी अभियंताओं समेत उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं। कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन


यह कमेटी ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित करेगी जो काम करने में अक्षम हैं, कामचोरी करते हैं या  फिर जानबूझकर काम नहीं करते। 50 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे कार्मिकों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

पेयजल निगम के महाप्रबंधक (प्रशासन) एसके जैन ने विभाग के प्रदेश के सभी अधिशासी अभियंताओं समेत विभागीय उच्चाधिकारियों को 14 जनवरी को भेजे पत्र में कहा है कि शासन ने 6 जुलाई 2017 को 50 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने के संबंध में शासनादेश जारी किया था।

इसी शासनादेश के क्रम में कार्मिकों को सेवानिवृत्त करने के लिए प्रबंध निदेशक की अनुमति से सभी क्षेत्रों में मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। 

सेवानिवृत्त किए जाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करेगी कमेटी

पत्र में कहा गया है कि मुख्य अभियंता अपने क्षेत्र में इस संबंध में बैठकों में निर्णय लेकर अपनी संस्तुति के साथ कर्मचारियों के संबंध में 25 जनवरी तक प्रधान कार्यालय को सुनिश्चित कराएं। हालांकि महाप्रबंधक प्रशासन के पत्र में किन कर्मचारियों को सेवानिवृत्त किया जाएगा, इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

शासन के निर्देश पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के संबंध में कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी स्क्रीनिंग कर सेवानिवृत्त किए जाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करेगी। यह आदेश फील्ड कर्मचारियों के संबंध में जारी किया गया है।
- एसके जैन, महाप्रबंधक (प्रशासन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed