{"_id":"63541616062cbd58682c7363","slug":"employees-dismissed-from-uttarakhand-assembly-deployment-after-diwali-read-more-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती, 228 भर्तियां की गई थी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती, 228 भर्तियां की गई थी रद्द
Sat, 22 Oct 2022 09:51 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:51 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं। हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा विधानसभा में कार्यभार देने और बैठने की व्यवस्था कर दीपावली के बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे चुके हैं। विधानसभा भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच हुई 228 भर्तियों को रद्द किया। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: थाने के सामने हरीश रावत का धरना, योग में मस्त हरदा की मुद्राओं ने सबका ध्यान खींचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
इस पर हटाए गए कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी। हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं। हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा विधानसभा में कार्यभार देने और बैठने की व्यवस्था कर दीपावली के बाद तैनाती दी जाएगी। उधर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण हाईकोर्ट के आदेश पर कानूनी राय भी ले रही हैं।
विज्ञापन