फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   employee strike in uttarakhand

'मुख्यमंत्री जी समाधान निकालिए, समय नहीं मिलेगा'

Tue, 23 Sep 2014 06:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Sep 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
employee strike in uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलन कर रहे कर्मचारी संगठनों से उनके मसलों का हल निकालने के लिए थोड़ा समय मांगा है, लेकिन कर्मचारी संगठन मोहलत देने के मूड में नहीं हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि अभी तक कर्मचारी मोहलत ही दे रहे थे। कर्मचारी हड़ताल नहीं चाहते हैं, फिर भी वादाखिलाफी होने पर आंदोलन के लिए बाध्य हैं।

विभिन्न कर्मचारी संगठनों के शीर्ष संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि शासन खुद ही ऐसे आदेश करता है जिससे कर्मचारी आंदोलित हों। विभिन्न संवर्गों का अलग-अलग आदेश होता है।
विज्ञापन


भिन्नता के कारण कर्मचारी आंदोलित हो जाते हैं। फिर शासन के अधिकारी सालों वादा करते रहते हैं। आखिर में कर्मचारी आंदोलित हो जाता है।

सोच-विचार के चक्कर में मसला लटका

employee strike in uttarakhand

बेहतर है कि मुख्यमंत्री समय लेने के बजाए फाइनल आदेश करवा दें। उसमें फिर किंतु-परंतु न हो। निर्धारित तिथि पर ही फैसला हो। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह का कहना है कि सभी संवर्गों के लिए एक शासनादेश हो।

इसी में सभी की वेतन विसंगति की व्याख्या हो। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पर्याप्त समय पहले ही दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री उनके मसले में फैसला करवा दें। सोच-विचार के चक्कर में मसला लटका रहता है।

वर्ष 2011 से ही समय दे रहे हैं। मिनिस्ट्रीयलकर्मियों की मांगों से संबंधित शासनादेश ही जारी करवाना है। एक दिन में हो जाएगा। इसमें कोई वित्तीय रुकावट भी नहीं है। अब टाइम नहीं देंगे।
-आशीष वर्मा, प्रांतीय महामंत्री उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ

राजस्व संग्रह अमीन पांच साल से समय ही तो दे रहा है। शासनादेश जारी करने में कौनसी परेशानी आ रही है। मुख्यमंत्री बात करेंगे, फिर टाइम दे देंगे। मामला लटकाने से क्या फायदा है, क्लियर कट बता दें, करेंगे कि नहीं?
वीरेंद्र सिंह सज्वाण, प्रांतीय महामंत्री उत्तराखंड राजस्व संग्रह अमीन संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed