फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employee holding tiranga flag dies due to high tension line

Uttarakhand: तिरंगा झंडा लगा रहा था नगर पालिका का कर्मचारी, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Sat, 13 Aug 2022 06:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 06:46 PM IST
सार

नगर पालिका का आउटसोर्स कर्मचारी हाईवे पर हाईटेंशन पोल पर चढ़कर तिरंगा झंडा लगा रहा था।  इसी दौरान पालिका कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को अस्पताल में पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Employee holding tiranga flag dies due to high tension line
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

हाईटेंशन विद्युत पोल पर तिरंगा झंडा लगा रहा नगर पालिका का कर्मचारी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। आउटसोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने पालिका प्रशासन से मुआवजे की मांग की। मांग पूरी होने के बाद ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी वसीम मलिक (35) निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर शनिवार को हाईवे पर हाईटेंशन पोल पर चढ़कर तिरंगा झंडा लगा रहा था।  इसी दौरान पालिका कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह पूरी तरह से झुलसकर नीचे गिर गया। साथी कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को अस्पताल में पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कर्मचारी को कस्बे के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी की मौत की सूचना पर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल व अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली तथा सभी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। वही मृतक के परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल में ही एकत्रित हो गए। जहां आउटसोर्स कर्मचारी के परिजनों द्वारा पालिका प्रशासन से मुआवजे व नौकरी की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Har Ghar Tiranga: अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता की जय-जय कार, तस्वीरें


 

सूचना मिलने पर सीओ मंगलौर व कोतवाली प्रभारी भी अस्पताल पहुंच गए। जहां पर उनके द्वारा शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पालिका प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

करीब चार घंटे तक चली माथापच्ची के बाद पालिका प्रशासन द्वारा मृतक आउटसोर्स कर्मचारी के परिजनों की सभी मांग मान ली गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed