फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Emphasis on timely completion of development projects: Secretary PWD

विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए तय समय में काम करने पर जोर : सचिव लोनिवि

Fri, 23 Oct 2026 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on timely completion of development projects: Secretary PWD
देहरादून। सचिवालय में बृहस्पतिवार को राज्य-विशिष्ट प्रारूप टिप्पणी को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवधारणा-पत्र और विभिन्न हितधारकों से मिले सुझावों पर चर्चा की गई। बैठक में पीएम गतिशक्ति पोर्टल, भूमि राशि पोर्टल, परिवेश पोर्टल, भूमि अधिग्रहण और भूमि पर कब्जे का हस्तांतरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि एजेंसियों को संबंधित प्रकरणों के दस्तावेजीकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं का समुचित अध्ययन करने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, संबंधित नियमों, मूल कानून और सरकार की गाइडलाइंस का गहन अध्ययन करने की आवश्यकता बताई जिससे प्रकरणों का सही आकलन कर नियमों के अनुरूप समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन


बैठक में आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु, अपर सचिव विनीत कुमार, सलाहकार सेतु आयोग विशाल पाराशर, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल अरुण कांत उपस्थित रहे। सभी जनपदों से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन





ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed