{"_id":"6822556586060efe390b24e8","slug":"emergency-services-in-the-dark-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-688045-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंधेरे में चली इमरजेंसी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंधेरे में चली इमरजेंसी सेवाएं
Tue, 13 May 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 13 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक अवकाश के दौरान उप जिला अस्पताल, विकासनगर परिसर में अंधेरा पसरा रहा। सभी पंखे भी बंद पड़े थे। इमरजेंसी में आने वाले मरीज, घायल और उनके परिजन पसीने तर बतर थे। हालांकि, वार्डों में पंखे में चल रहे थे। अंधेरे और गर्मी के चलते इमरजेंसी में आने वाले मरीजों, घायलों और उनके परिजन को परेशानी उठानी पड़ी। उप जिला अस्पताल में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के चलते अवकाश था। इमरजेंसी में काफी संख्या में मरीज और घायल उपचार के लिए पहुंचे थे। पर, ओपीडी परिसर में अंधेरा था। सभी पंखे भी बंद पड़े थे। मरीज और घायलों का अंधेरे और गर्मी के बीच ही उपचार किया जा रहा है। मरीज, घायल और उनके परिजन सभी पसीने से तर बतर थे। अस्पताल के पहले तल पर वार्डों में पंखे चल रहे थे। लेकिन, लाइट बंद थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित है। इनवर्टर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। अधिक बैकअप के लिए जरूरत के मुताबिक पंखे और लाइट चालू किए गए है। सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक बाधित हो रही है। इनवर्टर से वैकल्पिक आपूर्ति की जा रही है। अधिक बैकअप के लिए जरूरी कक्षों और वार्डों में ही पंखे और लाइट संचालित किए जा रहे थे।