{"_id":"575abd4a4f1c1bc1459c6478","slug":"emergency-operations-halted-in-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ऑपरेशन भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ऑपरेशन भी ठप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jun 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब इमरजेंसी ऑपरेशन भी ठप हो गए हैं। इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर की एनेस्थिसिया मशीन खराब होने के कारण यह दिक्कत हो रही है। इसकी वजह से पिछले तीन दिन में कई मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना औसतन करीब तीन से साढ़े तीन सौ मरीज आते हैं। अधिकतर मरीजों को बेहद गंभीर मामलों के चलते अस्पताल लाया जाता है। जिनकी तत्काल ऑपरेशन करने की भी जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
इसके लिए अस्पताल में इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर भी बनाया गया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां ऑपरेशन पूरी तरह ठप है। ऑपरेशन थिएटर की एनेस्थिसिया मशीन खराब होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में डॉक्टर दूसरी ओटी में मरीजों का ऑपरेशन कर रहे हैं। लेकिन अगर वहां ऑपरेशन चल रहा हो तो मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरके टम्टा ने बताया कि खुद उन्हें मजबूरी में दो-तीन मरीजों को लौटाना पड़ा है। वरिष्ठ एनेस्थिटिस्ट डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि मशीन से गैस की लीकेज हो रही है। मशीन कंपनी को इस संबंध में जानकारी दी गई है। फिलहाल दूसरे ऑपरेशन थिएटर में इमरजेंसी के मामलों की सर्जरी की जा रही है। मशीन ठीक होने पर ऑपरेशन सुचारु हो जाएंगे।