फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant trample to crops in haridwar

हाथियों ने मचाया कहर, कई बीघा फसल रौंदी, ग्रामीण को दौड़ाया

Sat, 16 Sep 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी Updated Sat, 16 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
elephant  trample to crops in haridwar
wild elephant

हाथियों ने कोटा मुरादनगर गांव के खेतों मे घुस कर गन्ने की फसल को तहस नहस कर दिया।  शौच के लिए जा रहा एक युवक हाथी की चपेट मे आने से बाल- बाल बच गया। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह हाथियों ने कोटा मुरादनगर  गांव के समीप खेतों में जमकर कहर बरपाया। हाथियों ने किसानों की कई बीघा फसल तहस नहस कर दी। सुबह जंगल की तरफ जा रहे एक ग्रामीण समेश पुत्र रामकला को भी हाथी ने दौड़ा दिया। उसने एक ट्यूबवेल के पीछे छिपकर जान बचाई और मौका देखकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


उसने ग्रामीणों को हाथियों के आने की सूचना दी। सूचना पाकर ग्रामीण खेतों की और दौड़ पड़े और ढोल- कनस्तर बजाकर हाथियों को खदेड़ा। हाथियों ने सोनू पुत्र रामपाल की दो बीघा, लोकेश पुत्र देवराज की एक बीघा , पवन पुत्र रघुवीर की पांच बीघा गन्ने की फसल बरबाद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की खानपुर रेंज से डिप्टी रेंजर दिनेश कुकरेती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर कांबिंग की। ग्रामीणों ने हाथियों द्वारा फसल नुकसान को लेकर मुआवजे देने की मांग वन विभाग से की।


डिप्टी रेंजर दिनेश कुकरेती ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। गश्त के लिए दो फारेस्ट गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं। हाथियों द्वारा किए  गए फसल के नुकसान को लेकर ग्रामीण वन विभाग कार्यालय में पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed