फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant Run Towards delhi Tourist Jeep in Rajaji Tiger Reserve Park chilla range

आफत में पड़ी राजाजी टाइगर रिजर्व घूमने गए दिल्ली के पर्यटकों की जान, जीप की तरफ दौड़ पड़ा हाथी

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Elephant Run Towards delhi Tourist Jeep in Rajaji Tiger Reserve Park chilla range
गाड़ी की तरफ दौड़ता हाथी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी के लिए गए पर्यटकों की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब एक हाथी उनकी जीप की तरफ दौड़ पड़ा। वाहन चालक की सतर्कता के चलते किसी तरह पर्यटकों ने अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


वाहन की तरफ हाथी के दौड़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला गुरुवार शाम का है। चीला रेंज में दिल्ली से आए कुछ पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए थे। दोपहर बाद जंगल से वापसी के समय एक टस्कर हाथी बीच रास्ते में पर्यटकों की कार के सामने आ गया।

विज्ञापन

रास्ता पार करते हुए हाथी को वाहन दिखा तो वह पर्यटकों के वाहन के तरफ दौड़ने लगा। वह करीब 100 मीटर तक वाहन की तरफ दौड़ता रहा। इसके चलते चालक को उल्टा वाहन दौड़ाना पड़ा।

गनीमत रही कि कुछ दूर जाने के बाद हाथी रुक गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सफारी से लौटे सैलानियों ने रेंजर अनिल पैन्यूली को मामले की जानकारी दी। उन्होंने सैलानियों ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। उनका कहना है कि जंगल सफारी के वक्त एहतियात बरतना जरूरी है। पर्यटक सावधानी से ही वहां जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed