{"_id":"588f3aee4f1c1b7d3de80d9e","slug":"elephant-number-will-increase-in-rajaji-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट टाइगर रिजर्व के पर्यटकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेंगे गजराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट टाइगर रिजर्व के पर्यटकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेंगे गजराज
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार/कालागढ़
Updated Mon, 30 Jan 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व के बीहड़ों में गश्त और पर्यटकों की सवारी के लिए अब कार्बेट को कर्नाटक से 12 हाथी मिलेंगे। कार्बेट टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों को लाने के लिए कर्नाटक के मैसूर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में गश्ती दलों और हाथी सवारी के लिए हाथियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए कर्नाटक से 12 हाथी वन विभाग को मिलेंगे।
विज्ञापन
हाथियों को लाने के लिए कालागढ़ से उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में टीम रविवार को रवाना हो गई है। टीम कर्नाटक राज्य के मैसूर में पहुंचेगी, जहां विभिन्न नेशनल पार्क से 11 हाथी इस टीम को दिए जाएंगे। जहकि एक हाथी बाद में आएगा। इस प्रकार कालागढ़ में मार्च तक 12 हाथी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना शुरू
बाघों के मनपसंद स्थान कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में 480 कैमरों की मदद से बाघों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के इलाके कार्बेट नेशनल पार्क, कालागढ़ टाइगर रिजर्व व कार्बेट टाइगर रिजर्व में 215 बाघ मौजूद हैं।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। बाघ बाहुल्य 240 स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर 480 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष की गणना में बाघों की संख्या में इजाफा हो सकता है।