{"_id":"5b34fde44f1c1bc2378b6523","slug":"elephant-group-attacked-on-home-in-balawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: बालावाला में जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घरों की दीवारें तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: बालावाला में जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घरों की दीवारें तोड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Jun 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व व वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के लाख प्रयासों के बावजूद जंगली हाथियों व गुलदारों का आबादी क्षेत्र में दाखिल होने का सिलसिला जारी है। हाथियों के झुंड ने राजाजी पार्क से सटे बालावाला इलाके में बुधवार की रात जबरदस्त उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने एक विवाह घर समेत कई घरों की दीवारें तोड़ डाली। आखिरकार ग्रामीणों ने जैसे तैसे हाथियों को टीन बजाकर व मशाल जलाकर जैसे तैसे भगाया । दूसरी ओर पार्क निदेशक का कहना है कि प्रकरण की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक जंगली हाथियों को एक झुंड बुधवार की रात बालावाला इलाके में दाखिल हो गया हाथियों के झुंड ने खत्री मोहल्ला स्थित दिशा वेडिंग प्वाइंट की दीवार तोड़ने के साथ ही कई घरों की दीवारें तोड़ डाली। इससे पहले कि हाथी ग्रामीणों पर हमला बोलते लोगों ने शोर मचा दिया। शोरगुल होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आखिरकार ग्रामीणों ने टीन बजाकर व मशाल जलाकर जैसे तैसे हाथियों को खदेड़ा। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी दी जानकारी। मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन इसे पहले ही हाथी जंगल की ओर जा चुके थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि उनके इलाके में हाथी आए दिन दाखिल हो रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर सिंह राणा का कहना है कि उनके इलाके में हाथी आए दिन दाखिल हो रहे हैं। हाथियों द्वारा फसलों के साथ ही घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन पार्क प्रशासन व वन विभाग के अफसरों की ओर से जानकारी देने के बावजूद कोई कदम नही उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को रोकने के लिए बनायी ट्रेचिंग लाइन पूरी तरह पट चुकी है। ऐसे में हाथियों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लग पा रही है ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए ट्रेचिंग लाइन नए सिरे से बनायी जाय। ताकि हाथियों की आवाजाही पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर का कहना है कि हाथी आबादी क्षेत्र में दाखिल न हो, इसके लिए पार्क अधिकारी व कर्मचारी रात में गश्त करते हैं । जिस भी इलाके में हाथियों के दाखिल होने की जानकारी मिलती है वहां टीम पहुंचकर हाथियों को पार्क की ओर खदेड़ती है। फिर भी यदि हाथियों ने वेडिंग प्वाइंट की दीवार तोड़ी है तो इसकी जांच करायी जाएगी। ज्ञात हो कि यह पहली बार नही है कि जब पार्क से निकलकर हाथियों ने उत्पात मचाया है।