फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant dead on Corbett border

मीरापुर में नर हाथी की संदिग्ध अवस्था में मौत

Mon, 17 Feb 2014 07:56 PM IST
अमर उजाला, कालागढ, कोटद्वार
अमर उजाला, कालागढ, कोटद्वार Updated Mon, 17 Feb 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
elephant dead on Corbett border

उत्तराखंड में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे मीरापुर के एक खेत में नर हाथी का शव मिला है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


करंट से मौत होने की आशंका
ग्रामीण निरबैल सिंह के गेहूं के खेत में सोमवार को नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हाथी के मुंह में खेत के किनारे उजाले के लिए लगाए गए तार का सिरा घुसा हुआ था। माना जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई होगी।
विज्ञापन


मामले में विधिक कार्रवाई
सूचना पर मौके पर पहुंचे अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वन दारोगा जयपाल सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। एक्पर्ट टीम भी मौके पर पहुंच रही है। उनके साथ राधेश्याम, भोपाल सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, जस सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कार्बेट टाइगर रिवर्ज की कालागढ़ के रेंज अधिकारी भारत सिंह सजवाण, भारत सिंह रावत, हीरा सिंह बिष्ट, ज्ञान चंद, रतन राम, सुरेंद्र और अमरजीत मौके पर पहुंचे। उन्होने बताया कि घटनास्थल यूपी क्षेत्र का है। हाथी की उम्र लगभग 15 वर्ष तक आंकी जा रही।

वहीं मौके पर पहुंचे पहुंचे किसानों ने वन विभाग की ओर से लगातार गश्त नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि हाथी खेतों में आकर गन्ने और धान की फसल नष्ट कर रहे हैं। रात को चार हाथी यहां थे। रात भर उन्हें भगाने के बाद सुबह अपने घर चले गए । दिन में पता चला कि हाथी मरा हुआ है।

भिक्कावाला में बाघिन, कालागढ़ में बाघ से दहशत

भिक्कावाला में अफजलगढ़ मार्ग पर खेतों में बाघिन देखी गई। कोल्हू पर काम करने वाले बागपत निवासी जगदीश ने बताया कि रविवार की शाम पास में ही बाघिन दिखी थी। धर्म कांटे पर तैनात मास्टर तेला सिंह का कहना है कि बाघिन से चारों तरफ दहशत है। स्कूली बच्चों और खेतों में काम करने वालों में दहशत बनी हुई है।


वहीं कालागढ़ की केंद्रीय कालोनी में सोमवार की सुबह बाघ देखा गया। अमरजीत, गजेंद्र सिंह इस समय यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उधर वनक्षेत्राधिकारी भारत सिंह सजवाण का कहना है कि यह टाइगर जोन के अंतर्गत आने वाला इलाका है। यहां बाघ पहले से ही दिखाई देता है। लोगों को चाहिए कि वह घरों में रहें। जंगल और जीवों से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed