{"_id":"677d70e1e667933e0ab9f983b8b0d10a","slug":"elephant-dead-body-found-in-corbett","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में हाथी के बच्चे का अधखाया शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में हाथी के बच्चे का अधखाया शव, हड़कंप
अमर उजाला, कालागढ़, कोटद्वार
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज में हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, बकरे की मौत का बदला लेने के लिए कुत्तों का गला घोंटा
विज्ञापन
अधिकारियों ने शव को कई दिन पुराना बताया है। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि हाथी का बच्चा बाघ के हमले का शिकार हुआ। पिछला हिस्सा खाने के कारण हाथी के लिंग की जानकारी नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
छिपाते रहे अधिकारी
बुधवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज के पटेरपानी के कक्ष संख्या 12 में गश्ती दलों को हाथी के एक बच्चे का अधखाया शव मिला है।
पढ़ें, मई के आखिर तक हरिद्वार पहुंचेगीं मोदी की पत्नी!
हाथी के बच्चे का शव मिलने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी इस मामले को रात से छिपाए रहे। दिन में सूचना पाकर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पोस्टमार्टम से पता चलेगा लिंग का पता
पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि हाथी के बच्चे को कई दिन पहले बाघ ने शिकार बना लिया। उसके शव से उठ रही दुर्गध के कारण ही गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा।
पढ़ें, चुनावी मैदान में खेलेंगे नहीं तिवारी, बिगाड़ेंगे खेल
बाघ द्वारा हाथी के बच्चे का पिछला हिस्सा खाए जाने से उसके लिंग का पता नहीं चल पाया। विभाग उसके पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गया है। बताया कि पोस्टमार्टम से ही लिंग और उम्र की जानकारी मिलेगी।
झुंड से बिछड़ने पर होती हैं घटनाएं
प्रथम दृष्टया उसकी उम्र एक से डेढ़ साल लग रही है। उपनिदेशक के अनुसार ऐसी घटनाएं बच्चे के झुंड से बिछुड़ने पर हो जाती हैं।
गत वर्ष दिसंबर में कालागढ़ मार्ग पर बाघ ने एक हाथी के बच्चे का शिकार किया था जिस कारण हथिनी ने कई दिनों तक उत्पात मचाकर रखा था।