फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant created ruckus in Kunja village

हाथी ने मक्का व धान की फसल को पहुंचाया नुकासान, पटकी बाइक

Thu, 08 Sep 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Elephant created ruckus in Kunja village
तिमली के जंगल से निकलकर ग्राम कुंजा के आबादी क्षेत्र में आए हाथी ने खेतों में उत्पात मचाकर ग्रामीणों की फसलों को तहस-नहस कर दिया। हाथी ने खेत के किनारे बने एक मकान के बरामदे में खड़ी बाइक को भी पटक दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल से सटे ग्राम कुंजा में देर रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने ग्राम निवासी धनदेश की मक्का की फसल को रौंद दिया। करीब एक बीधा में लगे फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा हाथी ने खेत से सटे मकान के बरामदे में खड़ी बाइक को भी पटक दिया। दिनेश पंवार के धान के खेत में फसल को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के शोर मचाने व पटाखे छोड़ने पर हाथी जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीण दिनेश पंवार ने बताया कि पिछले कई दिनों से शाम ढलते ही हाथी गांव की तरफ आने लगते हैं। हालांकि गांव की तरफ चहलकदमी करने वाले हाथियों की संख्या काफी अधिक है लेकिन मंगलवार की रात सिर्फ एक ही हाथी गांव की ओर आया था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। तिमली रेंज के प्रभारी रेंजर एडी सिद्दीकी ने बताया कि हाथियों के आबादी की तरफ होने वाले मूवमेंट को रोकने के लिए वन विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। इसके अलावा हाथियों पर नजर भी रखी जा रही है। हाथी से फसल व अन्य नुकसान की जानकारी की जा रही है। जानकारी के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed