{"_id":"384406c4e063f99260974a1382b33612","slug":"elephant-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथीदांत के साथ पकड़े आरोपी को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथीदांत के साथ पकड़े आरोपी को तीन साल की सजा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 20 Nov 2013 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार ने हाथी दांत तस्कर को तीन वर्ष के कारावास व दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता राजेश त्रिवेदी ने बताया कि वनरक्षक जातीराम की ओर से अमर सिंह पुत्र चौहल सिंह व रणजीत सिंह पुत्र चंद्रभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
चार गवाह पेश किए गए
10 जनवरी 2004 को शाम चार बजे मुखबिर की सूचना पर भोगपुर वन क्षेत्र से उक्त लोगों को हाथी दांत के साथ पकड़ा था। तलाशी लेने पर उनके पास से हाथी दांत बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भिजवाया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
अभियुक्त की ओर से एक गवाह पेश किया गया। दोनों पक्षों के साक्ष्य और बहस को सुनने के बाद सीजेएम कोर्ट ने अमर सिंह निवासी ग्राम जहानपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर को दोषी पाते हुए तीन वर्ष का कारवास व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे आरोपी रणजीत सिंह की पत्रावली पूर्व में अलग होने पर कोर्ट पहले ही अपना निर्णय सुना चुका है।
विज्ञापन