{"_id":"5989e44b4f1c1bbd5d8b456b","slug":"elephant-broken-boudrywall-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने तीन घरों की बाउंड्रीवाल तोड़ी, मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने तीन घरों की बाउंड्रीवाल तोड़ी, मचाया उत्पात
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
wild elephant
बालावाला क्षेत्र में सोमवार देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने फसलों को रौंदने के बाद तीन घरों की बाउंड्रीवाल भी तोड़ दी। दहशत में लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए। कुछ देर बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।
विज्ञापन
बालावाला, नकरौंदा और उससे लगे क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाथी आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों के भवनों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे बालावाला के भगवान दास चौक के पास हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
गणेश प्रसाद चन्दोला, हरीश रावत और शांति प्रसाद घिल्डियाल के घरों की दीवारें तोड़ दी। साथ ही आसपास खेतों में फसलों को रौंद दिया। इस दौरान हाथी ने घर के दरवाजे पर भी हमला किया। इससे दहशत में आए घरवाले चुपचाप भीतर दुबक गए।
विज्ञापन
करीब आधा घंटा उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल लौट गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर सिंह राणा ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से सुरक्षा के उपाय करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आए दिन हाथी क्षेत्र में हमला कर रहा है। इससे लोगों को जानमाल का खतरा है। सुरक्षा उपाय न करने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है।