{"_id":"615a82598ebc3e62553ea815","slug":"electricity-workers-strike-in-uttarakhand-today-up-himachal-haryana-punjab-employees-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारी हड़ताल: आज यूपी, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब से कर्मचारियों के उत्तराखंड पहुंचने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारी हड़ताल: आज यूपी, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब से कर्मचारियों के उत्तराखंड पहुंचने का दावा
Mon, 04 Oct 2021 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:22 AM IST
सार
प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर उत्तराखंड शासन ने यूपी, हरियाणा, हिमाचल व पंजाब आदि राज्यों के सचिवों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि वह अपने ऊर्जा निगमों के कर्मचारी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्तराखंड के तीनों निगमों को चलाने के लिए भेजें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूरत में यूपी, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के बिजली कर्मचारी सेवाएं देने के लिए सोमवार को उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। यह दावा है ऊर्जा विभाग से जुड़े अधिकारियों का। उनका कहना है कि सोमवार को ही तीनों निगमों में इन कर्मचारियों की मदद से ट्रायल रन किया जाएगा।
विज्ञापन
हड़ताल के मद्देनजर इन राज्यों के सचिवों को पत्र भेजा
दरअसल, प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर उत्तराखंड शासन ने यूपी, हरियाणा, हिमाचल व पंजाब आदि राज्यों के सचिवों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि वह अपने ऊर्जा निगमों के कर्मचारी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्तराखंड के तीनों निगमों को चलाने के लिए भेजें। इस पत्र के आधार पर रविवार को ट्रायल रन की तैयारी भी की गई थी लेकिन कर्मचारियों के न पहुंचने की वजह से वह सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
अब अधिकारियों का दावा है कि सोमवार को सभी राज्यों के कर्मचारी यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद ट्रायल रन करते हुए तीनों ऊर्जा निगमों में उन्हें तैनाती दे दी जाएगी। अधिकारियों का यह भी कहना है कि उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी अगर आकर बातचीत करेंगे तो समस्या का हल निकलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: ऊर्जा निगमों में हड़ताल पर सख्ती के साथ नियुक्ति की भी तैयारी, ये है निगम प्रबंधन और शासन का प्लान
मोर्चा का दावा, किसी राज्य से नहीं आएंगे कर्मचारी
उधर, संयुक्त संघर्ष मोर्चा का दावा है कि किसी भी राज्य से ऊर्जा कर्मचारी यहां सेवाएं देने नहीं आएंगे। मोर्चा संयोजक इंसारुल हक ने बताया कि सभी राज्यों के ऊर्जा कर्मचारियों के संगठनों ने अपने प्रबंधन को इस बाबत पत्र भेज दिया है कि उत्तराखंड के आंदोलन के दौरान वह सेवाएं देने नहीं जाएंगे। अब सोमवार को ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
किसी की सेवाएं समाप्त की तो उग्र आंदोलन
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आरोप लगाया है कि उनके कुछ पदाधिकारियों को जबरन दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी सेवाएं समाप्त करने की धमकियां दी जा रही हैं। अगर किसी भी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त की गई या गिरफ्तारी हुई तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा।