{"_id":"682798650da140fb45049e08","slug":"electricity-was-out-for-seven-hours-people-were-troubled-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-692331-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सात घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सात घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान
Sat, 17 May 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 17 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली लाइनों पर हो रहे मरम्मत कार्य के चलते ऊर्जा निगम की ओर से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई। इसके चलते एनफील्ड फीडर से जुड़े लोगों को भीषण गर्मी से दिनभर परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को ऊर्जा निगम की ओर से एनफील्ड फीडर पर काम किया गया। जिससे एनफील्ड फीडर से जुड़े दिनकर विहार, बुलाकीवाला, कोतवाली रोड, भोजावाला, बदामावाला, पश्चिमीवाला आदि क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे बिजली गुल रही। इससे इन क्षेत्रों की करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित रही। बिजली नहीं होने के कारण नलकूप भी ठप रहे। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि शनिवार को नगर पालिका फीडर में कार्य किया जाएगा। इसके चलते अस्पताल रोड, कोतवाली रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन