फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity supply stalled for eight hours due to fault line

33केवी की लाइन में फाल्ट, आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 12 Sep 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for eight hours due to fault line
बाजार क्षेत्र में 33 केवी की लाइन में फाल्ट आने से 40 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार की सुबह 11 बजे बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे साहिया, साहिया छानी, अलसी, सकनी, ककाड़ी, कनबुआ, क्वांसी समेत 40 से अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई। लोगों का उमस भरी गर्मी में घरों के भीतर दिन काटना मुश्किल हो गया। बाजार क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस, बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रशांत भसीन, रणवीर सिंह चौहान, अर्जुन नाथ गुरू आदि का कहना है कि अक्सर क्षेत्र में बिजली ट्रिप हो जाती है। जिस कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में कोरूवा फीडर खराब पड़ा है। जिस कारण उक्त क्षेत्र के गांव को भी साहिया फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में अक्सर लोड बढ़ने से लाइन ट्रिप हो जाती है। बुधवार शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यूपीसीएल के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कोरूवा में फीडर में आई खराबी शनिवार तक ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed