{"_id":"759878880bd2a41ee4d24bcc44d05df4","slug":"electricity-supply-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर पका दिया बिजली ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर पका दिया बिजली ने
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सारे दिन बिजली की आवाजाही ने लोगों को हलाकान कर दिया। राजधानी के कई इलाकों में बिजली मिनटों के लिए आई और घंटों के लिए गुल हो गई। रात में बिजली गुल हो जाने से कई मोहल्ले अंधेरे में रहे। भवनों की दूसरी मंजिल पर रह रहे लोगों के सामने बिजली न आने से पीने के पानी की किल्लत पैदा हो गई।
विज्ञापन
'कहीं पर कोई दिक्कत नहीं'
बिजली विभाग के अधिकारी सारे दिन यही रट लगाए रहे कि कहीं पर कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी बिजली की आवाजाही लगी रही। उपभोक्ताओं को कंट्रोल रूम से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया। कभी केबिल फाल्ट और कभी ट्रिपिंग की बात कही जाती रही। सहस्त्रधारा के आसपास के कई मोहल्लों में फाल्ट के कारण बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
यहां हुई परेशानी
सेवला खुर्द, कारगी, शक्ति विहार, सिंगल मंडी, बालावाला, दूधली, डालनवाला, नागल, डोईवाला समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। सेवला खुर्द में दिन में बार-बार बिजली आई गई। रात 10 बजे के बाद फिर बिजली गुल हो गई। कई क्षेत्रों में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन