{"_id":"40e00f6f14f144a453ba9b1b3a97329d","slug":"electricity-shortage-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के झटकों से 'दहल' रहा देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के झटकों से 'दहल' रहा देहरादून
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Jun 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बिजली के झटके गर्मी की उमस और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
दोपहर के वक्त दो घंटे तक बिजली गायब
यहां तक की विद्युत उपकरण फुंकने का भी नुकसान बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रेमनगर, झाझरा, विंग नंबर दो, स्मिथनगर, मेहूंवाला, धूलकोट और नंदा की चौकी में दोपहर के वक्त दो घंटे तक बिजली गायब रही।
यहां कटौती की वजह मरम्मत बताई गई। नेहरू कॉलोनी, हरिद्वार रोड, रिस्पना नगर, दीपनगर, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर रोड, शक्ति विहार, माजरा, जीएमएस रोड पर भी बिजली कटौती देखने को मिली।
विज्ञापन
दिन भर लोग गर्मी से परेशान
शास्त्रीनगर, आराघर, ईसी रोड, मोहनी रोड, करनपुर, रायपुर, डालनवाला में भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
राजपुर रोड, डीएल रोड, दिलाराम बाजार, चकराता रोड, पलटन बाजार आदि क्षेत्रों में बिजली गुल होन से दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे।
जबकि देहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी, कारगी, शिवालिक एनक्लेव, बाइपास रोड, सरस्वती विहार, अजबपुरखुर्द आदि क्षेत्रों में लोग बिजली के झटकों और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान रहे।
विज्ञापन
उद्योगों पर भी पड़ रही मार
बिजली कटौती की मार उद्योगों पर भी पड़ रही है। सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को लगभग चार घंटे बिजली कटौती हुई।
प्रांतीय इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव अनिल मारवाह ने बताया कि बिजली कटौती से उद्यमियों को लगातार बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
घटिया क्वालिटी भी जिम्मेदार
जब तक ट्रांसफार्मर, विद्युत तारों और अन्य विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता नहीं सुधरेगी, गर्मी में बिजली आपूर्ति की हालत ऐसी ही रहेगी।
ऊर्जा निगम के सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के समय खरीदे गए कई ट्रांसफार्मर कई वर्षों तक काम करते थे, लेकिन आजकल आने वाले ट्रांसफर और तार कुछ ही महीनों में खराब हो जाते हैं।
जिसे लोकल फाल्ट का नाम देकर ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली कटौती की बात कह पल्ला झाड़ लेते हैं।