फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity problem in uttarakhand

नदियों में सिल्ट आने से उत्तराखंड की बत्ती गुल

Thu, 19 Jun 2014 09:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Jun 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
electricity problem in uttarakhand

उत्तराखंड की नदियों में सिल्ट आने से प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है। गुरुवार को प्रदेश की तीन जल विद्युत परियोजनाओं से कोई उत्पादन नहीं हो पाया।

विज्ञापन


हिमाचल की नदियों में भी सिल्ट की वजह से उत्तराखंड के हिस्से की बिजली नहीं मिल सकी। उत्पादन कम होने से औद्योगिक क्षेत्रों में चार से पांच घंटे तक की बिजली कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन


मानसून आने से पहले ही पहाड़ में हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इसने उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) और उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (ऊर्जा निगम) की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादन शून्य रहा

electricity problem in uttarakhand

गुरुवार को यूजेवीएनएल के 190 मेगावाट क्षमता के जल विद्युत गृह कालागढ़, 10 मेगावाट के खटीमा विद्युत गृह से उत्पादन शून्य रहा।

इसके अलावा 120 मेगावाट के चीला जल विद्युत गृह से भी दोपहर दो बजे तक विद्युत उत्पादन नहीं मिल पाया। मनेरी भाली द्वितीय से 147 मेगावाट बिजली ही बन पाई।

हिमाचल के जल विद्युत गृह करछम वांगणु को भी सिल्ट की वजह से बंद किया गया है। इसके चलते उत्तराखंड के हिस्से की 60 मेगावाट बिजली भी नहीं मिल पायी।

औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसी रही कटौती

electricity problem in uttarakhand

नारा-रुड़की की विद्युत लाइन में फाल्ट आने की वजह से मरम्मत के लिए दोपहर बारह बजे से डेढ़ बजे तक इमरजंसी शटडाउन लिया गया। राज्य के जल विद्युत गृहों से विद्युत उत्पादन 16.74 मिलियन यूनिट रहा। राज्य की विद्युत मांग 36.98 एमयू के सापेक्ष उपलब्धता 35.20 एमयू रही।

सिडकुल हरिद्वार और पंतनगर में चार घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री गढ़वाल में 5 घंटे और कुमाऊं में 3 घंटे की बिजली कटौती करनी पड़ी। सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में छह घंटे तक की बिजली कटौती हुई।

हिमाचल से भी बिजली नहीं मिली

electricity problem in uttarakhand

उत्तराखंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के महासचिव अनिल मारवाह ने बताया कि बिजली कटौती से उत्पादन ठप हो रहा है।

‘राज्य के जल विद्युत गृहों से उत्पादन कम मिल रहा है। हिमाचल से भी बिजली नहीं मिली है। इसलिए कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई। बिजली की खपत में लगातार बढ़ोतरी के चलते ऊर्जा निगम ने टेंडर के अलावा शुक्रवार के लिए 4.5 एमयू बिजली खरीद ली है।’--मधुसूदन, प्रवक्ता ऊर्जा निगम

‘सिल्ट आने की वजह से परियोजनाओं को नुकसान से बचाने के लिए उत्पादन रोकना पड़ रहा है। चौबीस घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जैसे ही सिल्ट कम हो रही टरबाइनें चालू की जा रही है। फिलहाल यह समस्या बनी रहेगी।’--जीपी पटेल, प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed