फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity: Now get solution to electricity problems sitting at home on toll free number Uttarakhand news

काम की बात: बिजली से जुड़ी समस्या से हो रहे हैं परेशान तो अब इस टोल फ्री नंबर पर लगाए फोन...मिलेगा समाधान

Mon, 26 Feb 2024 08:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Feb 2024 08:14 AM IST
सार

यूपीसीएल मुख्यालय में 24 घंटे कॉल सेंटर का संचालन होगा, जिससे बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत समाधान हो सके।

विज्ञापन
Electricity: Now get solution to electricity problems sitting at home on toll free number Uttarakhand news
टोल फ्री नंबर

विस्तार

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा शुरू की है। इससे घर बैठे ही उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन

यूपीसीएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र को आधार मानकर उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कॉल सेंटर के संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप को शुरू किया है। यूपीसीएल मुख्यालय में 24 घंटे कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रतिदिन 500 से अधिक समस्याओं का समाधान 
वर्तमान में सेंटर में 105 कस्टमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव कार्यरत हैं। इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। इस माह में ही अब तक कुल 19250 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसमें 10,261 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा
प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ता सेवा केंद्रों, राजस्व संग्रहण केंद्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों में बैठने के अलावा बिल जमा करने को अलग लाइन, बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता पर निपटारा किया जाए।

ये भी पढ़ें...Dehradun: किमाड़ी के पास गुलदार ने दस साल के बच्चे को मार डाला, परिजनों ने मुंह से छीना, पर नहीं बची जान

यहां दर्ज हो सकती है शिकायत

शिकायतों का त्वरित समाधान न होने की स्थिति में उपभोक्ता यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केंद्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही स्वयं सेवा मोबाइल एप, यूपीसीएल की वेबसाइट (www.upcl.org), ई-मेल (customercare@upcl.org) एवं टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed