फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard Killed 10 Year Old Boy on Mussoorie Kimadi Road Dehradun News in Hindi

Dehradun: किमाड़ी के पास गुलदार ने दस साल के बच्चे को मार डाला, परिजनों ने मुंह से छीना, पर नहीं बची जान

Sun, 25 Feb 2024 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

Dehradun News: दस साल का रियासत रात को शौच के लिए अपने डेरे से बाहर आया था। इसी बीच गुलदार उसे उठाकर ले जाने लगा।

विज्ञापन
Leopard Killed 10 Year Old Boy on Mussoorie Kimadi Road Dehradun News in Hindi
गुलदार ने बच्चे को मार डाला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे 10 साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। परिजनों ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छीना लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है। बच्चे के शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


घटना रविवार करीब साढ़े आठ बजे की है। किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर नीचे की तरफ वन क्षेत्र में बड़ी वन गुर्जर बस्ती है। यहां पर गुर्जरों के करीब 10-12 डेरे हैं। रियासत रात को शौच के लिए अपने डेरे से बाहर आया था। इसी बीच गुलदार रियासत को उठाकर ले जाने लगा।
विज्ञापन


Uttarkashi: दिवारी खोल के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने शोर मचाया तो डेरों में मौजूद लोग गुलदार की ओर दौड़े। गुलदार बच्चे को ज्यादा दूर नहीं ले जा सकता था कि लोगों ने बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छुड़ा लिया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर कैंट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई हैं।

बच्चे की गर्दन पर बड़ा घाव है। बता दें कि शहर से सटे इलाकों में दो माह के भीतर यह गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। बीते माह जनवरी में राजपुर रोड स्थित सिंगली गांव में गुलदार उठाकर ले गया था। पुलिस की कांबिंग के बाद बच्चे का शव तो बरामद हो गया था लेकिन गुलदार अभी तक वन विभाग की टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed