फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity department je suspended

दफ्तर में शराब पीकर गाली गलौच करने वाला JE सस्पेंड, अब विजिलेंस करेगी जांच

Wed, 26 Apr 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Apr 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
electricity department je suspended

दफ्तर में शराब पीकर गाली गलौच करने वाले ऊर्जा निगम के जेई को प्रबंध निदेशक ने सस्पेंड कर दिया है। जेई का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डाइरेक्टर (आपरेशन) की जांच रिपोर्ट के आधार पर एमडी ने जेई को सस्पेंड किया है।

विज्ञापन


साथ ही पूरे प्रकरण की जांच ऊर्जा निगम की विजिलेंस इकाई को सौंप दी गई है। सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) के बड़ा बिजली घर में तैनात ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता (जेई) का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आया।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 26 अप्रैल के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया। वीडियो में जेई समेत दो लोग किसी कक्ष में शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जेई सामने मौजूद व्यक्ति को गाली दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी विवादों में रहा है जेई

electricity department je suspended

​जिस व्यक्ति को जेई गाली दे रहा है, बताया जा रहा है कि वह कोई कर्मचारी या उपभोक्ता हो सकता है। एमडी बीसीके मिश्रा ने डाइरेक्टर (आपरेशन) अतुल अग्रवाल को मामले की प्राथमिक जांच सौंपी थी। बुधवार देर शाम रिपोर्ट मिलने पर एमडी ने आरोपी जेई ताज मोहम्मद को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

पहले भी विवादों में रहा है जेई
आरोपी जेई पहले भी विवादों में रहा है। यह जेई पहले भी निलंबित हो चुका है। निगम सूत्रों के अनुसार, नानकमत्ता में किसी गबन के मामले में तब जेई को निलंबित किया गया था।

वायरल हुए वीडियो में जेई ने जैकेट और दूसरे व्यक्ति ने स्वेटर पहना हुआ है। यानी कि यह वीडियो ठंड के मौसम का है। ऐसे में वीडियो के अब सार्वजनिक होने के निगम में कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। इसे देखते हुए निगम प्रबंधन ने पूरे प्रकरण की ऊर्जा निगम की विजिलेंस से जांच कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed