फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity demand in summer a record will be made Center will get 300 MW power to deal with power crisis

Uttarakhand: इस बार गर्मियों में बिजली की मांग का बनेगा रिकॉर्ड, संकट से निपटने के लिए केंद्र से मिलेगी मदद

Sun, 02 Apr 2023 02:56 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 02 Apr 2023 02:56 PM IST
सार

बढ़ती गर्मी को देखते हुए पीक सीजन मई व जून में आपूर्ति के सापेक्ष में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यूपीसीएल के अनुमान के बाद गर्मियों में बिजली की मांग 2,600 मेगावाट तक पहुंच सकती है। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण की अपील की है।

विज्ञापन
Electricity demand in summer a record will be made Center will get 300 MW power to deal with power crisis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अबकी गर्मियों में आपूर्ति की तुलना में बिजली की मांग नया रिकॉर्ड बना सकती है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने मई और जून माह में 2,600 मेगावाट तक बिजली की मांग पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 100 मेगावाट अधिक है।

विज्ञापन

बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली दी जाएगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पीक सीजन मई व जून में आपूर्ति के सापेक्ष में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यूपीसीएल के अनुमान के बाद गर्मियों में बिजली की मांग 2,600 मेगावाट तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण की अपील
पिछले साल गर्मियों में सर्वाधिक मांग 2,500 मेगावाट थी। इस बार 100 मेगावाट तक मांग बढ़ सकती है। इसके लिए यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण की अपील की है। प्रबंध निदेशक अनिल कुमार का कहना है कि एक यूनिट बिजली की खपत बचाने से 1.5 यूनिट बिजली उत्पादन के बराबर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार से 300 मेगावाट बिजली उत्तराखंड को मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय एक्साइज अथारिटी की टीम जल्द ही उत्तराखंड आएगी, जिसमें तीनों ऊर्जा निगमों की समस्याओं पर चर्चा कर 10 दिन के भीतर केंद्र सरकार को रिपोर्ट देगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  अस्पताल में भी चालाकी से बाज नहीं आ रहा कोच, अब बढ़ेगी मुश्किलें, पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कल

कोयला से बिजली बनाने की तलाशी जा रही संभावना

कोयले से बिजली बनाने की दिशा में संभावनाएं तलाशी जा रही है। उड़ीसा में पर्याप्त मात्रा में जमीन संग कोयला उपलब्ध है। यहां से ट्रांसमिशन लाइन से उत्तराखंड में बिजली आसानी से पहुंचाई जा सकती है। इसके लिए छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बिजली उत्पादन की संभावना देखी जा रही है। - अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed