{"_id":"589d58294f1c1b7b0d3783c7","slug":"electricity-bill-submission-on-sunday-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संडे को भी होंगे बिजली के बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संडे को भी होंगे बिजली के बिल जमा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : demo pic
उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ता रविवार और राजकीय अवकाश के दिन भी बिजली के बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
मतदान दिवस और होली की छुट्टी को छोड़कर 31 मार्च तक यूपीसीएल के राजस्व संग्रहण केंद्र (कलेक्शन सेंटर) खुले रहेंगे।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान यूपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.upcl.org के माध्यम से ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
इसके अलावा विद्युत संबंधी किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिये यूपीसीएल के कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 1800-419-0405 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन