{"_id":"5fb758e86c6ed21d633ff5b1","slug":"electricity-bill-online-payment-from-11-digit-account-number-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: 11 अंकों के खाते से कराएं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: 11 अंकों के खाते से कराएं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान
Fri, 20 Nov 2020 11:22 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:22 AM IST
सार
- गूगल-पे, पेटीएम, भीम, फोन-पे से भुगतान करने में भी खाता संख्या जरूरी
- ग्राहकों की जानकारी के लिए यूपीसीएल ने जारी की सूचना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अपने बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं तो इसके लिए 11 अंकों को इलेक्ट्रिक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। ग्राहक यूपीसीएल की वेबसाइट के माध्यम से भुगतान करें या फोन-पे, पेटीएम, भीम, गूगल-पे से। इन सभी के लिए भी यह खाता संख्या होना जरूरी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निदेशक परियोजना की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक, उपभोक्ता का बुक नंबर, श्रेणी या विद्युत खंड बदलने पर 13 अंकों की विद्युत संयोजन संख्या भी बदल जाती है। जिस वजह से ऑनलाइन बिल का भुगतान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
लिहाजा, ऐसे उपभोक्ताओं के लिए 11 अंकों का खाता संख्या सबसे सही तरीका है, जिसमें बदलाव नहीं होता है। अगर आप अपना खाता संख्या नहीं जानते तो 13 अंकों के विद्युत संयोजन संख्या को यूपीसीएल की वेबसाइट से जान सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके भी खाते की जानकारी ले सकते हैं। यूपीसीएल के मुताबिक, भविष्य में उपभोक्ताओं को जो भी बिजली बिल का एसएमएस भेजा जाएगा। उसमें भी खाता संख्या की जानकारी दी जाएगी। यूपीसीएल ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान में वह 11 अंकों के इस खाता संख्या का ही इस्तेमाल करें।