फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity and water bills will make people aware about voting Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: बिजली-पानी के बिलों से लोगों को करेंगे वोट डालने के प्रति जागरूक, विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी

Tue, 27 Feb 2024 03:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Feb 2024 03:45 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी जिला निर्वाचन अफसरों को विशेष कार्ययोजना बनाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Electricity and water bills will make people aware about voting Uttarakhand News in hindi
राधा रतूड़ी बैठक लेतीं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली और पानी के बिलों से भी अब लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बिलों पर जल्द ही चुनावी थीम नजर आएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने ये निर्देश दिए।

विज्ञापन

सोमवार को सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में कई विभागाध्यक्षों और नोडल अधिकारियों के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें आगामी लोस चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्वाचन की तैयारी एवं शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए।

विज्ञापन

उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष प्रचार प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर लगे समस्त कार्मिकों और उनके परिजनों से शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य हासिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली एवं पानी के बिलों में प्रचार-प्रसार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों में मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, डोली एवं स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सर्विस वोटरों पर भी विशेष ध्यान देते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2024: धामी सरकार के बजट में युवा शक्ति के कल्याण पर फोकस, जानें क्या मिला खास

उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई विभागों को यह भी निर्देश दिए गए कि बिजली एवं पानी के बिलों में प्रचार-प्रसार के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी थीम और लोगो का उपयोग किया जाए।

सभी डीईओ एवं सीडीओ को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता एवं प्रचार प्रसार पर फोकस करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed