{"_id":"75c00783226e4e2a596ab6d60a06e002","slug":"elections-gossips-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यू शुड नॉट टॉक लाइक दिस टु हिम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यू शुड नॉट टॉक लाइक दिस टु हिम’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्थल पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पति टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह पर मसूरी विधायक गणेश जोशी फट पड़े।
विज्ञापन
उदास रहीं माला राज्य लक्ष्मी
विधायक जोशी ने उन्हें कसकर झिड़क दिया। यह बात उनकी पत्नी को बुरी लगी। वह बोलीं-‘यू शुड नॉट टॉक लाइक दिस टु हिम।’ बाद में भाजपा प्रत्याशी शाह इस घटना से उदास रहीं।
विज्ञापन
गुरुवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन कराने के बाद भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह बाहर आकर मीडियाकर्मियों से बात करने लगीं। इस दौरान उनके साथ पति मनुजेंद्र शाह और दूसरे रिश्तेदार भी रहे।
विज्ञापन
मीडियाकर्मी उनकी भी बाइट लेते रहे। बात करते-करते वे कचहरी गेट की तरफ आ गए। तभी भाजपा नेताओं ने उनसे शहीद स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कहा।
भाजपा प्रत्याशी शहीद स्थल की तरफ चल पड़ीं। वहां पहुंचकर वह श्रद्धांजलि दे रही थीं, मनुजेंद्र शाह दूसरी तरफ खड़े थे। तभी विधायक गणेश जोशी ने मनुजेंद्र शाह से माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ आने के लिए कहा।
विधायक गणेश जोशी को आ गया गुस्सा
इस पर शाह अनमनापन दिखाने लगे। थोड़ा सा आगे बढ़े, फिर सकुचा गए। इसी मान-मनौव्वल के चक्कर में विधायक गणेश जोशी को गुस्सा आ गया उन्होंने शाह को कसकर डांट दिया।
इस पर वे सकपका गए। साथ चल रहे लोगों ने विधायक जोशी को किसी तरह शांत कराया। लेकिन इसका असर माला राज्य लक्ष्मी शाह पर रहा। उनकी आंखें डबडबा गईं लेकिन अपने को संभाले रहीं।