फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elections gossips

चुनावी मौसम में कांग्रेस की भाभी और भतीजा हुए फेमस

Thu, 17 Apr 2014 03:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Apr 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
elections gossips

उत्तराखंड कांग्रेस की कहानी और किरदार इन दिनों एकता कपूर के सीरियल से कम नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस में भाभी मतलब रेणुका रावत और भतीजा मतलब साकेत बहुगुणा फैमस हो चले हैं।

कांग्रेस नेता इन दिनों हरिद्वार और टिहरी के उम्मीदवारों का नाम नहीं लेते बल्कि इन रिश्तों में बात कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार की एक मंत्री कहती हैं कि मैं तो ननद हूं। तभी किसी ने कहा सीरियल ननद तो मुश्किलें बढ़ाने वाली होती है।

महिलाएं घर-घर जाएं और चाय पीकर आएं

elections gossips

उधर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कहा गया कि महिलाएं घर-घर जाएं और चाय पीकर आएं। इस दौरान वे भाजपा की नीतियों के संबंध में लोगों को बताएं।

यह भी बताएं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्र का विकास होगा। बैठक का आयोजन भाजपा महानगर कार्यालय में किया गया था।

इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने महिलाओं का आह्वान किया कि प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में शिरकत करें।

उन्होंने बताया कि मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं से बात करें। उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

elections gossips

इस मौके पर मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कंचन ठाकुर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची की घोषणा की।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, सरिता गौड़, कांता बेदी, लक्ष्मी अग्रवाल, बबिता सहोत्रा, मंजीत गुजराल, पार्वती नेगी आदि रहीं।

इधर रेसकोर्स में पार्षद राजकुमार कक्कड़ के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कई युवा पार्टी में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed