{"_id":"dc87d614234c1c45f2ccd3b5762054f7","slug":"election-news-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी सीट पर 18 प्रत्याशियों में जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी सीट पर 18 प्रत्याशियों में जंग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Apr 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों की ओर से जमा किए गए नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच की गई।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच
निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक ह्दयेश मोहन एवं प्रेक्षक कैलाश चंद गुप्ता की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में दो नामांकन पत्र अधूरे मिले।
अधूरा होने के कारण मुस्लिम मजलिस मंच के शराफत अली और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सुरेश चंद्र के नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि नामांकन पत्रों में फार्म 26 में पूर्ण सूचना नहीं भरे जाने पर दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
18 प्रत्याशी रह गए सीट के दावेदार
टिहरी लोकसभा सीट से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। दो के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अब 18 प्रत्याशी रह गए हैं।
चार प्रत्याशी राष्ट्रीय दलों कांग्रेस, भाजपा, बीएसपी एवं सीपीआई (एम) और छह पंजीकृत दलों, जिसमें आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय मूल निवास समाज पार्टी, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी और पीस पार्टी शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के दोनों प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर अब आठ प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।