फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news star war

दिन बचे चार, तेज हुआ स्टार प्रचार

Fri, 02 May 2014 08:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 May 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
election news star war

उत्तराखंड में पांच मई की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में राजनैतिक दलों के पास अपनी बात कहने और मतदाताओं को अधिक से अधिक रिझाने के लिए चार दिन शेष हैं।

विज्ञापन


प्रबुद्घ लोगों के साथ संगोष्ठी भी
देश के अन्य इलाकों में चुनाव लड़ने वाले स्टार प्रचारक भी उत्तराखंड के प्रचार में कूछ पड़े हैं। अंतिम चरण में पहुंचे चुनाव में तेजी लाने के लिए न सिर्फ जनसभाएं होनी है बल्कि रोड शो, और प्रबुद्घ लोगों के साथ संगोष्ठी भी होनी है।
विज्ञापन


भाजपा के सुपर स्टार नरेन्द्र मोदी टिहरी के अलावा शेष चार संसदीय क्षेत्रों में एक ही दिन में तूफानी जनसभाएं करेंगे। तीन मई को मोदी पहले नैनीताल सीट के रुद्रपुर फिर अल्मोड़ा होते हुए हरिद्वार सीट के रुड़की पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी सीट के लिए श्रीनगर में अंतिम जनसभा को सम्बोधित करेंगे। टिहरी के हरबर्टपुर में उनकी जनसभा पहले ही हो चुकी है।

वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दो मई को दो संसदीय क्षेत्रों अल्मोड़ा सीट के पिथौरागढ़ और टिहरी के घन्साली में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

ये लोग पहुंचेंगे उत्तराखंड
रवि शंकर प्रसाद चार मई को देहरादून में प्रबुद्घ नागरिकों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। जनरल वीके. सिंह दो मई को हरिद्वार संसदीय सीट के रायवाला और क्लेमनटाउन के अलावा टिहरी केहाथी बड़कला में जनसभाएं करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पांच मई को काशीपुर, नैनीताल और कोटद्वार में जनसभाएं करेंगे। जबकि चार मई को अभिनेत्री और नेत्री हेमामालिनी का देहरादून में रोड शो भी संभावित है।

कांग्रेस प्रचारकों में सोनिया गांधी की रुड़की में चार मई को जनसभा संभावित है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि जनसभा हरहाल में होगी। कांग्रेस भी अभिनेत्री अमीषा पटेल को चुनाव प्रचार में उतारने जा रही है।

प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और अमीषा पटेल चार और पांच मई को प्रचार करेंगे। अमीषा पटेल पहले देहरादून आएंगी फिर यहां से हेलीकाप्टर से हल्द्वानी जाएंगी।

हल्द्वानी में उनका रोड शो होगा। इसके बाद उसी दिन दोपहर को अल्मोड़ा में रोड शो होगा। पांच मई को अमीषा के साथ राजीव शुक्ला भी होंगे। पहले हरिद्वार में रोड शो होगा।


जनसभाएं और रोड शो कार्यक्रम
दोहपर बाद टिहरी लोकसभा क्षेत्र के तहत देहरादून में उनके रोड शो का कार्यक्रम तय है। हरिद्वार हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस ने युवा नेता सचिन पायलट, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, बेगम नूरबानो और गुलाम नबी आजाद के कार्यक्रम तय किये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed