फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news nd tiwari

'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'

Sun, 23 Mar 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Mar 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
election news nd tiwari

रोहित शेखर की मां उज्ज्वला तिवारी ने कहा है कि एनडी ही कोश्यारी को ध्वस्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


वह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर रायशुमारी भी कर रहे हैं। अगर जनता ने चाहा तो वह चुनाव लड़ेंगे क्योंकि जनभावनाओं के अनुरूप सभी को नतमस्तक होना पड़ता है।

यह बात उन्होंने शनिवार को सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान कही।

रोहित की इच्छा, तिवारी ही चुनाव लड़ें

election news nd tiwari

उज्ज्वला शर्मा ने कहा कि रोहित की भी यही इच्छा है कि पिता नारायण दत्त तिवारी ही चुनाव लड़ें।

रोहित अपने पिता के साथ इस चुनाव में लोगों से परिचय करने के साथ ही अनुभव प्राप्त करना चाहता है। शर्मा ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जैसे नेता का मुकाबला नारायण दत्त तिवारी ही कर सकते हैं।

टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़ने के सवाल पर कहा कि इसका निर्णय नारायण दत्त तिवारी को ही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल के जाने से एनडी स्तब्ध

election news nd tiwari

सतपाल महाराज के कांग्रेस छोड़ने से नारायण दत्त तिवारी भी स्तब्ध हैं। एनडी ने कहा कि सतपाल मेरे प्रिय रहे हैं।

काश, इस्तीफा देने से पहले एक बार मुझसे पूछ लेते। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से चुनाव लड़ने से पूर्व मैं भी तो लोगों से रायशुमारी कर रहा हूं।  

नैनीताल में जनता से भी मिले
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी शनिवार को नैनीताल पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रमेश पांडे और अन्य कांग्रेसियों के साथ ही क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत किया।

हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद तिवारी पुत्र रोहित और उसकी उज्ज्वला शर्मा के साथ नैनीताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed