फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election for Rajya Sabha seat on June 10, nomination will be done till May 31

उत्तराखंड: राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 10 जून को, 47 सदस्यों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा का पलड़ा भारी

Fri, 13 May 2022 09:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 May 2022 09:43 AM IST
सार

24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 31 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और10 जून को मतदान रखा गया है।

विज्ञापन
Election for Rajya Sabha seat on June 10, nomination will be done till May 31
vote - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव 10 जून को होगा। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तराखंड विधानसभा में 47 सदस्यों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा का पलड़ा काफी भारी है। पार्टी राज्य सभा के उम्मीदवार के लिए नामों के पैनल पर मंथन कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग ने राज्यसभा की सीटों के कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम के अनुसार, 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 31 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

 

तीन जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को मतदान रखा गया है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना होगी। 13 जून को चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड विधानसभा में चुनाव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 19 विधायक हैं। दो बसपा और दो निर्दलीय विधायक हैं। इस हिसाब से राज्यसभा के चुनाव में पलड़ा भाजपा का भारी है।


ये भी पढ़ें...धर्म-संकट : बुजुर्गों की जान पर भारी पड़ रही चारधाम यात्रा, अब तक 28 तीर्थयात्रियों की हो चुकी है मौत


भाजपा जल्द भेजेगी नामों का पैनल
भाजपा राज्यसभा सीट के लिए जल्द नामों का पैनल भेजेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, पैनल पर मंथन चल रहा है। जल्द पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed