फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election Commission Sought report of property of CM

मुश्किल में फंसे उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, चुनाव आयोग ने मांगी संपत्ति की रिपोर्ट

Mon, 01 Jan 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Jan 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Election Commission Sought report of property of CM
trivendra singh rawat

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की संपत्ति का ब्योरा मांगा है।  संपत्ति को लेकर की गई शिकायत पर सीएम ने शनिवार को पहली बार प्रतिक्रिया भी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी इस मामले में अपना काम करेगी। जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सीएम की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी। आयोग ने इस मामले को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स को रेफर किया है।
विज्ञापन


मोर्चा के अध्यक्ष ने पिछले दिनों सीएम की संपत्ति और उनकी जन्मतिथि को लेकर सवाल उठाते हुए प्रेस कान्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था कि सीएम की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। इस मामले में अभी तक सीएम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह मसला आया तो सीएम ने अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। जांच एजेंसी इस मामले में अपना काम करेगी।


दूसरी तरफ, सीएम ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि मदरसे यदि संस्कृत पढ़ाने के लिए आगे आते हैं, तो यह स्वागत योग्य होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत देव भाषा है और सभी भाषाओं की जननी भी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed