फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election Commission preparation for Lok Sabha elections sensitive booths increased four times Uttarakhand News

जेलों में सक्रिय होंगे 'हरिराम': राजनीतिक मिजाज भांपेंगे...लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड में खास तैयारी

Tue, 12 Mar 2024 12:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

जेलों में राजनीतिक मिजाज को भांपने के लिए 'हरिराम' सक्रिय किए जाएंगे। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जेल मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए। कैदियों के ट्रांसफर पर रोक लगने के साथ ही राजनीतिक चर्चाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

विज्ञापन
Election Commission preparation for Lok Sabha elections sensitive booths increased four times Uttarakhand News
जेल (प्रतीकात्मक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म शोले में जेलर को सुरंग, पिस्तौल और हर बात की खबर देने वाले अभिनेता कैस्टो मुखर्जी का किरदार हरिराम... तो सभी को याद होगा। ऐसे कई मुखबिर जेलों में अब भी जेलरों के होते हैं जो जेल की हलचल की जानकारी रखते हैं। चुनावों के मद्देनजर अब इन 'हरिराम' को जेलों के राजनीतिक मिजाज को भांपने के लिए चौकन्ना रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इनके सहारे ही जेलर और जेल प्रशासन कैदियों की राजनीतिक चर्चाओं पर नजर रखेंगे। ताकि, भविष्य में किसी प्रकार का विवाद होने की संभावना हो तो उसे समय से पहले रोका जा सके। दरअसल, जेल मुख्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देशों के आधार पर सभी जेलों को निर्देश जारी किए हैं। चुनाव पूरे होने तक सभी जेलों से बंदियों के ट्रांसफर पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


जेलों में ब्रीफिंग की जाएगी
यदि किसी का ट्रांसफर होना भी है तो संबंधित अधिकारी से अनुमति लेनी जरूरी होगी। इसके साथ ही बंदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों की भी निगरानी की जाएगी। जेल में मोबाइल का प्रयोग न हो इसके लिए भी खास प्रबंध किए जाएंगे। कर्मचारियों को भी इस संबंध में सभी जेलों में ब्रीफिंग की जाएगी। इसके साथ ही सबसे अहम निर्देश कैदियों की राजनीतिक कानाफूसी को लेकर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कानाफूसी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
जेलों में रहने वाले बहुत से बंदी किसी न किसी राजनीतिक दलों की विचारधारा से जुड़े होते हैं। ऐसे में वहां पर भी इस बात की संभावना रहती है कि किसी भी स्थिति में विचारों के भेद में विवाद न हो जाएं। ऐसे में सभी जेल प्रभारियों को बंदियों की इस राजनीतिक कानाफूसी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक सेवा क्षेत्र में बढ़ेगी निवेश की रफ्तार, बढ़ेगा रोजगार, मिलेगी इतनी सब्सिडी

इसके लिए जेलों में जेल प्रबंधन को विशेष तौर पर कई कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिस कैदी के आचरण में बदलाव आ रहा है उस पर विशेष ध्यान देने को जेल मुख्यालय की ओर से कहा गया है। इसके साथ ही समय-समय पर बैरकों की चेकिंग भी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed