फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election code of conduct

आचार संहिता के फेर में अटकी सांसें

Sat, 12 Apr 2014 03:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Apr 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
election code of conduct

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल विक्रम चालक राजेंद्र कुमार की सांसों पर आचार संहिता भारी पड़ रही है। एक महीने तक इंदिरेश अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहे राजेंद्र को मुख्यमंत्री राहत कोष से पौने दो लाख मदद मिली, लेकिन अब आचार संहिता की बात कहकर मदद से इनकार कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीधे अस्पताल को रकम भेज सकते हैं

ऐसे में एक सप्ताह से राजेंद्र घर में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। जबकि निर्वाचन कार्यालय का स्पष्ट कहना है कि मदद दी जा सकती है, लेकिन सीधे अस्पताल को रकम भेजकर।
विज्ञापन


कृष्ण विहार आईआईपी मोहकमपुर निवासी राजेंद्र कुमार को तीन मार्च की शाम घर लौटते वक्त हरिद्वार रोड पर डंपर ने कुचल दिया था।

सीएमआई में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां करीब एक माह तक वह वेंटिलेटर पर रहे।

मदद दिलाने से मना कर दिया
आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर परिजनों की गुहार पर सीएम राहत कोष से उन्हें दो किस्तों में मदद मिली। लेकिन अब आचार संहिता के चलते स्थानीय विधायक और सचिवालय अफसरों ने मदद दिलाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र की पत्नी कुसुमलता बताती है कि डाक्टरों ने तीन माह तक वेंटिलेटर पर रखने की सलाह दी है। हर दिन का खर्चा पांच से दस हजार रुपये है। लेकिन हमारे पास पैसा नहीं है।

बेटी रुचि ने बताया कि खर्चा न उठा पाने के कारण चार अप्रैल को राजेंद्र को घर ले जाया गया है। परिजनों को उनकी सेहत की चिंता खाए जा रही है। राजेंद्र की पांच बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है।


आचार संहिता लगी होने से मुख्यमंत्री राहत कोष से नकद भुगतान के रूप में मदद नहीं की जा सकती, लेकिन अस्पताल को सीधे उपचार के लिए धनराशि ट्रांसफर की जा सकती है।
-सौजन्या, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed