फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election campaign stopped in Karnaprayag

कर्णप्रयाग में थमा चुनावी शोर, आज डोर टू डोर होगा चुनाव प्रचार

Tue, 07 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Tue, 07 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Election campaign stopped in Karnaprayag
- फोटो : demo pic

विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे बंद हो गया। बुधवार को उम्मीदवार और समर्थक अब डोर टू डोर जाएंगे। जीत के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने यहां पूरी ताकत झोंकी। इसके चलते गौचर से लेकर गैरसैंण तक दिन भर रैलियां, रोड शो और जनसभाओं का दौर रहा।

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र के 169 बूथों पर नौ मार्च को मतदान होगा। मंगलवार को आला नेताओं के साथ समर्थकों की टोलियां कस्बों और गांवों में पसीना बहाते रहे। निर्दलीय प्रत्याशी आनंदमणि दत्त जोशी ने दशोली पट्टी के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करते हुए लोगों से पैसे और शराब को त्याग कर लोकतंत्र में भागीदारी करने की अपील की। 
विज्ञापन


काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने गौचर के नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी और अन्य नेताओं के साथ रानीगढ़ और चांदपुर के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। भाकपा (माले) के इंद्रेश मैखुरी ने नगर के सभी वार्डों में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी और उक्रांद के बलवंत सिंह नेगी गैरसैंण में जनसंपर्क किया। यही नहीं उम्मीदवारों के समर्थक भी गांवों में चुनाव प्रचार में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed