फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ekta bisht is not happy with uttarakhand government effort

टीम इंडिया की इस क्रिकेटर ने खोली उत्तराखंड सरकार की पोल, बहुत कुछ कहा

Sun, 27 Aug 2017 08:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 27 Aug 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
ekta bisht is not happy with uttarakhand government effort
ekta bisht

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुकी इस क्रिकेटर ने उत्तराखंड सरकार की पोल खोल दी। अपने गृहक्षेत्र में दौरे पर पहुंची इस स्पिन गेंदबाज ने कहा कि ये समस्याएं यहां खिलाड़ियों के चिंता का विषय है।

विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर एकता बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की नहीं, सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन का न होना खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय है। एसोसिएशन के न होने से यहां के खिलाड़ियों को क्रिकेट के क्षेत्र में प्रतिभा का जौहर दिखाने का मौका नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन

और क्या कहा एकता बिष्ट ने जानिए..

ekta bisht is not happy with uttarakhand government effort
ekta bisht

एकता शुक्रवार को नैनीताल के डीएसए मैदान में 37वीं इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। अल्मोड़ा की रहने वाली एकता ने कहा अल्मोड़ा में क्रिकेट का मैदान नहीं होने से वहां की खेल प्रतिभाएं नहीं निखर पा रही हैं।

सरकार को चाहिए कि वह उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में ठोस खेल नीति बनाए। इसके साथ ही जगह-जगह स्टेडियमों की स्थापना करे। एक सवाल के जवाब में एकता ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह लक्ष्य बनाकर जीवन में आगे बढ़े।

खेल के सवाल पर बोली की अगर कोई इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहता है तो उसके परिजनों को भी पूरी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह डीएसए मैदान को भी अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed