{"_id":"6aeee5330dc4e1c34d015325","slug":"india-vs-pakistan-u-19-asia-cup-match-preview-teams-and-live-streaming-details-these-five-player-watchout-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 एशिया कप: भारत और पाकिस्तान मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 एशिया कप: भारत और पाकिस्तान मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
Sun, 08 Nov 2026 08:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:36 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा ही फैंस के लिए उत्साहजनक होता है। एक बार फिर दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होंगी। रविवार को एसीसी अंडर-19 एशिया कप में दोनों टीमों का सामना होगा। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में...
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19
- फोटो : Sony Network
विस्तार
अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ग्रुप ए के इस हाई-वोल्टेज मैच में रविवार को दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी और इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों टीमों का टूर्नामेंट में प्रदर्शन
भारतीय अंडर-19 टीम ने नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की और 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को आसान जीत दिलाई। दूसरी ओर, गत चैंपियन पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने यूएई के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मुकाबले में नौ विकेट से एक आसान जीत हासिल की। पिछले संस्करण के फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली पाकिस्तानी टीम इस बार भी अपने अभियान को विजयी रथ पर आगे बढ़ाने उतरेगी। दूसरी ओर, भारतीय टीम की नजरें पुराना हिसाब चुकता करने पर होंगी।

अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग
- फोटो : Twitter
आर्यवीर और अन्वय पर रहेगा ध्यान
इस मैच में दोनों टीमों के कुछ खास खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से टीम की अगुआई करेंगे। वहीं, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। पाकिस्तानी खेमे से कप्तान फरहान यूसुफ अपनी बल्लेबाजी से और तेज गेंदबाज अली राजा अपनी रफ्तार व धारदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा नजरें होंगी...

लक्ष्य रायचंदानी: भारतीय अंडर-19 टीम का नेतृत्व करते हुए कप्तान लक्ष्य रायचंदानी टीम के अभियान के केंद्र में रहेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ इस हाई-प्रेशर मुकाबले में उनका नेतृत्व और बल्ले से योगदान बेहद महत्वपूर्ण होगा।
आर्यवीर सहवाग: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर एक युवा बल्लेबाजी प्रतिभा हैं, जो अंतरराष्ट्रीय आयु-वर्ग स्तर पर अपनी छाप छोड़ने और अपने परिवार की क्रिकेट विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।
अन्वय द्रविड़: भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने विनू मानकड़ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 358 रन बनाए थे।
फरहान यूसुफ: पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के कप्तान यूसुफ अपनी बल्लेबाजी क्रम के एक मुख्य खिलाड़ी हैं। गत चैंपियन टीम अपना दबदबा बनाए रखने और एक और खिताब के लिए चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही है।
अली रजा: एक उभरते हुए तेज गेंदबाज रजा पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी गति पैदा करने और विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता उन्हें देखने लायक खिलाड़ी बनाती है। भारतीय बल्लेबाजों को रजा से सावधान रहना होगा।

अंडर-19 एशिया कप के लिए दोनों टीमें:
भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, आर्यन सावसानी, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, यशवीर गौड़, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वीके विनीत, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद, ईशान सूद, यशवर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा।
पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा एहसान, उस्मान खान, हायम खान, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, अहमद हुसैन, निकाब शफीक, हम्जा जाहूर (विकेटकीपर), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सयम, रिजानवुल्लाह।

आइए जानते हैं इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी...
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला आठ नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 10:00 बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला कहां देख सकेंगे?
अंडर-19 एशिया कप का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है। ये मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकेंगे। साथ ही सोनी लिव एप पर भी मैच देखा जा सकेगा। दर्शक Amarujala.com पर भी इस मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़ सकेंगे।