Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Who Is Arjun Rajput? Son of a Jalandhar Chole-Kulche Vendor Smashes Century Against Pakistan U-19 Asia Cup

कौन हैं अर्जुन राजपूत?: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बने संकटमोचक, बनाए 107 रन; पिता बेचते हैं छोले-कुल्चे

Sun, 08 Nov 2026 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

जालंधर में छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाने वाले होटी राम के बेटे अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 85 गेंद में 107 रन की पारी खेली। 19 वर्षीय अर्जुन ने 42 रन पर चार विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी संभाली। वह 2026 में पंजाब को वीनू मांकड़ ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन
Who Is Arjun Rajput? Son of a Jalandhar Chole-Kulche Vendor Smashes Century Against Pakistan U-19 Asia Cup
अर्जुन राजपूत - फोटो : BCCI

विस्तार

क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं तो मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, भावनाओं का भी होता है। ऐसे ही मुकाबले में 19 साल के अर्जुन राजपूत ने अपने बल्ले से ऐसी कहानी लिखी, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। ओमान के अल अमीरात क्रिकेट एकेडमी में अंडर-19 एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ अर्जुन ने 85 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए। खास बात यह है कि उनके पिता होटी राम जालंधर में छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाकर परिवार चलाते हैं और बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में जुटे रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Who Is Arjun Rajput? Son of a Jalandhar Chole-Kulche Vendor Smashes Century Against Pakistan U-19 Asia Cup
अर्जुन राजपूत (बाएं) - फोटो : BCCI
22 रन पर तीन विकेट गिरे, अर्जुन ने संभाली पारी
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम मुश्किल में थी। महज 22 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। ऐसे समय में अर्जुन बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ जवाबी हमला बोल दिया। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले अर्जुन ने 80 गेंद में शतक जड़ा। हालांकि, इसके बाद वह ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सके। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। 22 के बाद अगले भारत के अगले 148 रन में अर्जुन ने अकेले 107 रन बनाए। 

इससे उनके दबदबे का पता चलता है। भारत के अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, वीके विनीत आठ रन, यशवर्धन चौहान एक रन बना सके। आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अन्वय द्रविड़ 10 रन बना सके। दोनों को निकाब शफीक ने पवेलियन भेजा। पाकिस्तान की ओर से अली रजा और रिजवानुल्लाह ने भी दो-दो विकेट लिए हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले इस युवा खिलाड़ी अर्जुन ने दिखाया कि बड़े मंच पर खेलने के लिए हौसले और मेहनत की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Arjun Rajput? Son of a Jalandhar Chole-Kulche Vendor Smashes Century Against Pakistan U-19 Asia Cup
अर्जुन राजपूत - फोटो : BCCI
पिता की छोले-कुल्चे की रेहड़ी, बेटे का क्रिकेटर बनने का सपना
अर्जुन राजपूत पंजाब के जालंधर से आते हैं। उनके पिता होटी राम छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाते हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने बेटे के क्रिकेट के सपने को आगे बढ़ाने में मदद की। अर्जुन ने हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत अपने खेल को निखारा। आज वही अर्जुन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

परिवार ने कर्ज लिया, लेकिन बेटे का सपना नहीं टूटने दिया
अर्जुन के क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं रहा। परिवार ने कई साल तक आर्थिक तंगी का सामना किया। पिता होटी राम बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की फीस भरने के लिए कर्ज लेते थे। कई बार ऐसे महीने भी आए जब समय पर फीस जमा करना मुश्किल हो जाता था। रेहड़ी से होने वाली कमाई भी हमेशा घर का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त नहीं होती थी। इसके बावजूद होटी राम ने बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने दी। उन्होंने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पैसे उधार लिए। होटी राम ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जिंदगी चुनौतियों से भरी रही है।' आर्थिक मुश्किलों के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेट खेलने के सपने को कभी टूटने नहीं दिया।
विज्ञापन

Who Is Arjun Rajput? Son of a Jalandhar Chole-Kulche Vendor Smashes Century Against Pakistan U-19 Asia Cup
अर्जुन राजपूत - फोटो : BCCI
सात साल की उम्र में शुरू किया क्रिकेट, अकादमी बंद हुई तो कोच ने थामा हाथ
अर्जुन ने सात साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने जालंधर में हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में दाखिला लिया और वहां कई साल तक नियमित अभ्यास किया। इसी दौरान उन्होंने अपने खेल की बारीकियां सीखीं। हालांकि, कुछ समय बाद अकादमी बंद हो गई। ऐसे में अर्जुन का क्रिकेट करियर मुश्किल में पड़ सकता था। लेकिन उनके खेल को करीब से जानने वाले विक्रम सिद्धू ने उनका साथ नहीं छोड़ा। सिद्धू ने अर्जुन का एक प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला कराया और प्रबंधन से उनकी फीस माफ करने का अनुरोध किया। स्कूल ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया। इससे अर्जुन पर पढ़ाई का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा और वह क्रिकेट के साथ अपनी शिक्षा भी जारी रख सके।

परिवार के त्याग को कभी नहीं भूले अर्जुन
अर्जुन के मुताबिक, उनका परिवार हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपने पिता को रोज सुबह जल्दी घर से निकलते और मां को सीमित पैसों में पूरे घर की जिम्मेदारी संभालते देखा। परिवार को आर्थिक मुश्किलों से गुजरते देखने के बावजूद किसी ने उनसे क्रिकेट छोड़ने या नौकरी करने के लिए नहीं कहा। अर्जुन ने कहा था, 'मेरे परिवार ने मुझे कभी अपने संघर्षों का अहसास नहीं होने दिया, लेकिन मैं उनके त्याग को महसूस कर सकता था। वे सिर्फ इतना चाहते थे कि मैं क्रिकेट पर ध्यान दूं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।'

Who Is Arjun Rajput? Son of a Jalandhar Chole-Kulche Vendor Smashes Century Against Pakistan U-19 Asia Cup
अर्जुन राजपूत - फोटो : Twitter

आज भी होटी राम छोले-कुल्चे की डिलीवरी के लिए सुबह जल्दी उठते हैं। परिवार का आर्थिक संघर्ष पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और कर्ज भी बाकी है, लेकिन बेटे ने अब जब भारतीय अंडर-19 टीम के लिए शतक जड़ा है तो यह उनके लिए बड़ी राहत और गर्व की वजह बना होगा। कभी रेहड़ी से परिवार चलाने वाले होटी राम के पास अब एक बेकरी और साइकिल भी है। उनका बेटा अब उसी देश का नाम रोशन कर रहा है, जिसके लिए खेलने का सपना उसने सात साल की उम्र में देखा था।

घरेलू क्रिकेट में भी मचाया धमाल
अर्जुन ने 2026 के घरेलू सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब को 13 साल बाद अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आठ मैचों में उन्होंने 139 की औसत से 695 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी झटके।

गेंद से भी मैच पलटने की रखते हैं क्षमता
अर्जुन बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज होने के साथ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। लुधियाना लायंस के लिए शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलने के दौरान उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। नेपाल के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप मुकाबले में उन्होंने आठ रन देकर तीन विकेट लिए थे। उस मैच में भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed